logo

आज धनबाद में रहेंगे सुखविंदर सिंह, नए साल के जश्न में बिखेरेंगे जलवा

sukhwinder_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मशहूर गायक सुखविंदर सिंह आज धनबाद में होंगे। यहां धनबाद क्लब में होने वाले नए साल जश्न में अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे। रात 8 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जो 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर की बधाई के साथ कार्यक्रम का समाप्त होगा। यहां कोलकाता एवं मुंबई से बैंड और डीजे अपना रंग बिखरेगा। 22 लोगों कि डांस ग्रुप आ रही हैं ।इस बार लाइटिंग की खास व्यवस्था रहेगी। 


सुखविंदर सिंह अपने ग्रुप के साथ करेंगे परफॉर्म 
क्लब के पदाधिकारियों राजीव कुमार ने कहा कि क्लब का 25 वर्ष हो चुका है। यह क्लब अपना सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है। 31 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जो रात बारह बजे हैप्पी न्यू ईयर की बधाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सुखविंदर सिंह अपने ग्रुप के साथ परफॉर्म करेंगे। वहीं कोलकाता एवं मुंबई से बैंड और डीजे अपना रंग बिखरेगा। 22 लोगों कि डांस ग्रुप आ रही हैं ।इस बार लाइटिंग की खास व्यवस्था रहेगी। जो बिलकुल अलग होगा। झारखंड में पहली बार ऐसा परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। 


क्या है एंट्री चार्ज 
राजीव कुमार ने आगे कहा कि पर कपल की एंट्री चार्ज 8000 रुपए रखी गई है।क्लब के सचिव संजीव ब्योत्रा ने बताया कि इस मौके पर न्यू ईयर डिनर थीम पर लजीज व्यंजन भी परोसे जाएंगे। करीब करीब खाने में 50 -55 आइटम रहेंगे। इसके लिए कोलकाता से सेफ मंगाए जा रहे हैं। बता दें कि क्लब 1917 से संचालित है। 1999 में क्लब का पुनरगठन हुआ। आज इस क्लब को 25 वर्ष हो चुके हैं। इस क्लब में 950मेंबर हैं।धनबाद क्लब पहुंचने के लिए दिए गए लिंक परक्लिक कर सकते हैं।